मुख्य बातें

मधुबनी में चार दिन का सांसद खेल महोत्सव: मैराथन-कबड्डी-क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी, खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका – Madhubani News

मधुबनी में चार दिन का सांसद खेल महोत्सव:  मैराथन-कबड्डी-क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी, खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका – Madhubani News


महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी बुधवार को दिन के 11 बजे होगा और इसका समापन 17 जनवरी शनिवार को किया जाएगा।

मधुबनी शहर के वाट्सन प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में 14 जनवरी बुधवार से चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव द्वारा किया जा रहा है।

.

सांसद डॉ. यादव ने मंगलवार को बताया कि यह आयोजन जिला स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े स्तर पर इस खेल का आयोजन पहली बार हो रहा है।

तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें..

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का अवसर इस महोत्सव में मैराथन, दौड़, कबड्डी, फुटबॉल और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इससे जिला स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी बुधवार को दिन के 11 बजे होगा और इसका समापन 17 जनवरी शनिवार को किया जाएगा। विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है।

सांसद अशोक यादव ने तैयारियों का जायजा सांसद डॉ. यादव ने मंगलवार दोपहर को खेल महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभाशूं झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार मिश्र, जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, सतीश ठाकुर, जिला मंत्री पंकज राठौड़, जिला आईटी सेल संयोजक आदित्य झा, वीरेंद्र मेहता, आयुष सिंह, बिष्णु कुमार राउत, सुनील कुंवर सहित अन्य नेता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *