मुख्य बातें

कोर्ट का आदेश…ओंकारेश्वर स्कूल के टीचरों पर दर्ज करें FIR: तीन महीने तक पुलिस ने नहीं की सुनवाई, 9 वीं की छात्रा ने ट्रेन से कट कर की थी सुसाइड – Kanpur News

कोर्ट का आदेश…ओंकारेश्वर स्कूल के टीचरों पर दर्ज करें FIR:  तीन महीने तक पुलिस ने नहीं की सुनवाई, 9 वीं की छात्रा ने ट्रेन से कट कर की थी सुसाइड – Kanpur News


कानपुर के जवाहर नगर ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन की क्लास टीचर अंकिता की डांट से परेशान होकर 9वीं की छात्रा ने 15 सितंबर 2025 को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। जिसके बाद मृतका के माता- पिता पुलिस से FIR दर्ज कराने के लिए थाना काकादेव पुलिस के चक्कर

.

अब पढिए पूरी घटना…

स्कूल बैग में गणेश जी की मूर्ति मिलने पर स्कूल ने किया प्रताड़ित

पिता मुकुल आनंद ने बताया मेरी बेटी सुकृति आनंद (15 वर्ष) कक्षा 9 की छात्रा ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में पढ़ती थी। 15 सितंबर 2025 को मेरी बेटी के बिग में गणेश जी की मूर्ति मिली थी। जिसके बाद क्लास टीचर मांडवी शुक्ला और अंकिता के द्वारा प्रताडित किया गया। उसी दिन मृतका की मां को बुलाकर के एक माफीनामा लिखवाया गया। जिसके बाद मां और पुत्री अवसाद में थे। मां और बेटी दोनों ऑटों से घर के लिए निकले। रावतपुर क्रॉसिंग पर बेटी मां के पास से बाद में आने की बात कह कर कहीं चली गई। जिसके बाद उसने गोल चौराहे के पास जाकर आत्महत्या कर ली। पिता मुकुल के पास जब जीआरपी का फोन आया, तब जाकर शव की शिनाख्त हो सकी।

सीएम और पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

पीडिता के माता पिता ने 18 सितंबर को पुलिस कमिश्नर, थाना काकादेव और डाक के माध्यम से डीजीपी और मुख्यमंत्री इत्यादि से शिकायत की साथ ही पीड़ित परिवार ने आईजीआरएस पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कोर्ट की शरण ली।

शाम पांच बजे पिता के पास बेटी के मौत की सूचना आई थी

हादसा का पता उस वक्त चला, जब पिता के पास सोमवार शाम 5 बजे पुलिस का फोन आया। पिता आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। देखा तो बेटी का सिर और धड़ खून से लथपथ पड़े थे। बेटी का शव देखकर मां बेहोश हो गई। पिता ने क्लास टीचर अंकिता को मौत का जिम्मेदार बताया है। मुकुल आनंद परिवार के साथ अशोक वाटिका कॉलोनी में रहते हैं। वह लोडर चलाते हैं। उन्होंने बताया- मेरी बेटी संस्कृति आनंद (13) जवाहर नगर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर की 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह स्कूल में क्लास 3 से पढ़ाई कर रही थी, जबकि बेटा अर्नव 11वीं कक्षा में पढ़ता है।

मां साधना ने बताया- संस्कृति रोज की तरह सोमवार को सुबह 8:40 बजे स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से फोन आया। कहा- आपकी बेटी मूर्ति लेकर आई है, आप स्कूल आ जाइए। इसके बाद मैं स्कूल पहुंची। टीचर ने मेरे सामने बेटी को डांट लगाई। पिता से शिकायत करने की बात कही। मैंने वहां माफी मांगते हुए मैंने एक लेटर भी दिया। स्कूल की छुट्टी के बाद मैं बेटी को लेकर घर आ रही थी। रास्ते में बेटी बहुत रो रही थी। हम और बेटी पौने चार बजे के करीब रावतपुर पहुंची। इस दौरान बेटी ने मुझसे कहा- आप घर चलिए, मैं थोड़ी देर में आ रही हूं। मैंने उसे जाने दिया। शाम 5 बजे पुलिस का फोन आया और तब हमें बेटी की सुसाइड की सूचना मिली।

कोर्ट ने दिये जांच के आदेश

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शेखर सिंह की कोर्ट ने पीड़ित परिवार की शिकायत को स्वीकार करते हुए, थाना काकादेव पुलिस को जांच करने के बाद FIR दर्ज करने के आदेश दिये।

काकादेव थाना प्रभारी ने बताया अभी मुझे कोर्ट का कोई भी आदेश नहीं मिला है, आदेश मिलने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *