मुख्य बातें

झज्जर में देर रात पुलिस पर बदमाशों ने चलाई गोलियां: एसटीएफ टीम से एक पुलिसकर्मी घायल, अवैध हथियार की सूचना पर गई थी टीम – Jhajjar News

झज्जर में देर रात पुलिस पर बदमाशों ने चलाई गोलियां:  एसटीएफ टीम से एक पुलिसकर्मी घायल, अवैध हथियार की सूचना पर गई थी टीम – Jhajjar News

हरियाणा के झज्जर जिले में देर रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से से घायल हो गया। दोनों पुलिस कर्मचारियों का प्राइवेट हॉस्पिटल ऑस्कर में इलाज चल रहा है। एसटीएफ पुलिस टीम अवैध हथियार की सूचना पर गई थी। घटना देर शाम करीब पौने साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जहां शहर के बायपास रोड सुर्खपुर मोड़ के पास अवैध हथियारों की सूचना पर पुलिस गई थी वहीं पर पुलिस की गाड़ी देखते ही 4 बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करदी, वहीं जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम से एएसआई प्रवीण को गाेली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अवैध हथियारों की गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी कर रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि एएसआई प्रवीण की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी को लगी गोली जानकारी के अनुसार फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को गोली लगने से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत झज्जर शहर के ऑस्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर खुद पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह पहुंचीं। डीसीपी क्राइम अमित दहिया झज्जर डीसीपी लोगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल बदमाशों की तलाश में पुलिस क ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *