मुख्य बातें

सूने मकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार, 12,300 रुपए बरामद: परिवार गया था बाहर, ताला तोड़कर घर में घुसे चोर ने अलमारी में रखे 35,000 चुराए – Rajnandgaon News

सूने मकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार, 12,300 रुपए बरामद:  परिवार गया था बाहर, ताला तोड़कर घर में घुसे चोर ने अलमारी में रखे 35,000 चुराए – Rajnandgaon News


राजनांदगांव की बसंतपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपी यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई राशि में से 12,300 रुपए बरामद किए हैं।

.

यह घटना 13 जनवरी को ग्राम सिंगदई में हुई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया था कि जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गया था, तब अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 35,000 रुपए चुरा लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

शक में आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में जुर्म कबूला

नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में एक टीम ने त्वरित कार्रवाई की। संदेह के आधार पर गोपी यादव उर्फ महावीर यादव (35 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 12,300 रुपए नकद जब्त किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *