मुख्य बातें

नारनौल में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, फायरिंग का आरोपी घायल, दो पकड़े: कई मामले हैं दर्ज, सीआईए इंचार्ज के भी लगी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली – Narnaul News

नारनौल में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, फायरिंग का आरोपी घायल, दो पकड़े:  कई मामले हैं दर्ज, सीआईए इंचार्ज के भी लगी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली – Narnaul News

हरियाणा के नारनौल में आज सुबह पुलिस व हिस्ट्रीशीटर के बीच आमने सामने की मुठभेड़ हाे गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर के पांव में गोली लगी है। जबकि सीआईए इंचार्ज की जैकेट में भी गोली लगकर रह गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है, जो अलवर जिला का है। शनिवार सुबह सीआईए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शिवदयाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई आमने-सामने की फायरिंग में शिवदयाल के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की ओर से सीआईए इंचार्ज को भी चोटें आई हैं। बदमाश का एक साथी भी मौके से गिरफ्तार किया गया है, जो अलवर जिले का है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के पास अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बड़ा बाग के पास हुई घटना घटना नारनौल रेलवे स्टेशन के पास बड़ा बाग की एक गली की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पूर्व सलामपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग का आरोपी शिवदयाल ट्रेन से यात्रा कर रहा है। वह फुलेरा की ओर से ट्रेन में सवार होकर नारनौल की तरफ आ रहा था। उसके साथ अलवर जिले का एक अन्य बदमाश भी मौजूद था। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम पहले से ही स्टेशन क्षेत्र में तैनात थी। स्टेशन से पहले उतरे बताया गया कि दोनों बदमाश स्टेशन से पहले ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सीआईए इंचार्ज को गोली लगी, जबकि शिवदयाल के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू में लिया। बुलेटप्रूफ पहनी थी जैकेट पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के समय जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। मौके से पुलिस ने दोनों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इनमें एक देसी कट्‌टा व कारतूस शामिल हैं। सलामपुरा में चलाई थी गोली शिवदयाल वही आरोपी है, जिसने कुछ दिन पहले मोहल्ला सलामपुरा में थार गाड़ी में आकर बोलेरो सवार पर फायरिंग की थी। उस घटना के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *