मुख्य बातें

कोटा में इंदौर की तरह होगी सफाई की मॉनिटरिंग: 24 घंटे शिकायत दर्ज की जाएगी, दो घंटे में समाधान होगा – Kota News

कोटा में इंदौर की तरह होगी सफाई की मॉनिटरिंग:  24 घंटे शिकायत दर्ज की जाएगी, दो घंटे में समाधान होगा – Kota News

इंदौर की तर्ज पर अब कोटा में एक बार फिर सफाई से प्रयास किए जा रहे हैं। कोटा में इंदौर की तर्ज पर सफाई की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए नगर निगम कार्यालय परिसर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित हो चुका है, उसमें तकनीकी काम किया जा रहा है। आमजन नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की शिकायत एक ही नम्बर पर दर्ज करवा सकेंगे। आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया- आमजन की विभिन्न प्रकार की शिकायतें एक ही स्थान पर दर्ज की जा सकें और उनको समाधान के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेजा जा सके। साथ ही सफाई में लगे निगम के संसाधनों की मॉनिटरिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। इसके लिए निगम भवन में एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना की जा रही है। 24 घंटे शिकायत दर्ज की जाएगी यहां पर टोल फ्री नम्बर के माध्यम से 24 घंटे आमजन की शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके अतिरिक्त यहां स्थापित किए जा रहे मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण में लगे टीपर की पल-पल की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। एक एप भी विकसित किया जा रहा है। इसमें नागरिक अपने क्षेत्र में आने वाले टीपर की मॉनिटर कर सकेंगे। टीपर नहीं आने या सफाई से संबंधित अन्य शिकायत इसी एप के माध्यम से दर्ज करवा सकेंगे। शिकायत प्राप्त होने पर कार्यालय समय में दो घंटे या उसके बाद छह घंटे के भीतर शिकायत के समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह कमांड सेंटर इसी महीने से पूरी तरह काम करना शुरू करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *