मुख्य बातें

बालिकाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां देशभक्ति गीतों से बांधा गया समा – Khargone News

बालिकाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां देशभक्ति गीतों से बांधा गया समा – Khargone News

पाडल्या| शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। बालिकाओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य व देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। शुभारंभ अतिथियों व प्राचार्य राजेश खेड़ेकर ने सरस्वती पूजन से किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सांदीपनि विद्यालय महेश्वर के प्राचार्य बिरजू गुप्ता, दीनानाथ यादव, कन्या शिक्षा महेश्वर परिसर के प्राचार्य एमएल बामनिया व संकुल प्राचार्य अजय घुले रहे। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में राशिका वर्मा व सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए कशिश राठौड़ को सम्मानित किया गया। कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। लगभग 650 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर भोजन ग्रहण किया। शिक्षक, विद्यालय स्टाफ, छात्राएं व ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *