मुख्य बातें

लुधियाना के सिविल अस्पताल से भागा हवालाती: पीछे भाग पुलिस मुलाजिमों ने किया काबू, NDPS मामले में है आरोपी नामजद – Ludhiana News

लुधियाना के सिविल अस्पताल से भागा हवालाती:  पीछे भाग पुलिस मुलाजिमों ने किया काबू, NDPS मामले में है आरोपी नामजद – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में आज सिविल अस्पताल में आज हंगामा हो गया। पुलिस कर्मी जिस अपराधी को मैडिकल करवाने लाए थे वह पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में सर्च की और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को फिर से दबोच लिया। आरोपी NDPS एक्ट मामले में नामजद है। उसे थाना टिब्बा से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी नशीली गोलियां बेचता था जिस कारण वह जेल में बंद था। एएसआई इंद्रजीत सिंह उसका मैडिकल करवाने लाए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरव के रूप में हुई है। आरोपी की टांग पर पहले से आई चोट ASI इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार किया था और उसे मेडिकल करवाने के लिए वह सिविल अस्पताल लेकर आए थे। आरोपी को नशीली गोलियां के मामले में गिरफ्तार किया था और आरोपी की टांग पर पहले से चोट आई हुई थी। पर्ची बनवाते समय मौका देख फरार हुआ था आरोपी एएसआई के अनुसार वह अस्पताल में पर्ची बनवा रहे थे, तभी कैदी मौके से फरार हो गया, हालांकि कुछ देर बाद उसे अस्पताल के अंदर से ही काबू कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर कैदी सौरव से बात की गई कि वह किस मामले में जेल में बंद था, तभी उसने कहा कि उसे नहीं पता कि वह किस मामले में वह जेल में बंद है। कैदी बोला बाथरुम करने था गया सिविल अस्पताल से फरार होने के मामले में आरोपी ने कहा कि वह बाथरूम करने के लिए गया था। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि कैदी के फरार होने की सूचना के बाद आरोपी को लोगों ने अस्पताल के बाहर शराब के ठेके से काबू किया गया। आरोपी को काबू करने के बाद एएसआई ने पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *