मुख्य बातें

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा: हनुमान नगर में बड़ा हादसा टला, परिवार सुरक्षित – Mathura News

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा:  हनुमान नगर में बड़ा हादसा टला, परिवार सुरक्षित – Mathura News

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सौंख रोड स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ता हुआ एक मकान में जा घुसा। हादसे के वक्त घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर तेज गति में था और अचानक चालक का नियंत्रण हट गया। डंपर पहले सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकराया, फिर मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। पेड़ों के टूटने और दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस हादसे में मकान की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घर का घरेलू सामान भी टूट गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से सौंख रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने, स्पीड ब्रेकर लगाने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *