मुख्य बातें

बांदा में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी शर्ट और चापड़ बरामद – Banda News




बांदा में मध्य प्रदेश के एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के शक में की गई इस हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़, मोबाइल फोन और खून से सनी शर्ट भी बरामद की गई है। नरैनी क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि 17 जनवरी को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव में झाड़ियों के पास एक अज्ञात शव मिला था। मृतक की पहचान उसके पैंट पर लगे लोगो के आधार पर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कटरा मोहल्ला निवासी तौहीद हसन के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक के चाचा महमूद हसन की तहरीर पर नरैनी कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बेली सागर निवासी राशिद खान और सतना जिले के नजीराबाद मैहर रोड निवासी आनंद कुमार पटेल को करतल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें तौहीद के किसी महिला से अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते दोनों आरोपी तौहीद को जमवारा गांव के एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां चापड़ से उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़, मृतक का मोबाइल फोन और आरोपी राशिद की खून से सनी शर्ट बरामद की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी, एसआई सूबेदार बिंद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *