मुख्य बातें

मंडला में 1 जून से अब तक 57 इंच बारिश: पिछले साल 10 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा, अगले 24 घंटे में भारी वर्षा का अलर्ट जारी – Mandla News

मंडला में 1 जून से अब तक 57 इंच बारिश:  पिछले साल 10 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा, अगले 24 घंटे में भारी वर्षा का अलर्ट जारी – Mandla News

जिले में बुधवार सुबह आधे घंटे तक बारिश हुई।

मंडला जिले में मानसून सीजन की बारिश ने वार्षिक औसत को पार कर लिया है। भू अभिलेख विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 10 सितंबर तक जिले में 57.71 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह वार्षिक औसत 52.20 इंच से 10 प्रतिशत अधिक है।

.

मंडला तहसील में 61 इंच बारिश दर्ज

तहसीलवार आंकड़ों में मंडला तहसील में सबसे अधिक 61.81 इंच बारिश हुई है। नैनपुर में 60.43 इंच, नारायणगंज में 59.29 इंच, निवास में 56.94 इंच, बिछिया में 55.80 इंच और घुघरी में 52.92 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार सुबह जिले में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इस कारण अगले 24 घंटों में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *