मुख्य बातें

औरंगाबाद सदर अस्पताल में महिला पर चोरी का आरोप: प्रेग्नेंट महिला ने कहा- लाइन में खड़ी थी, दिव्यांग महिला ने पैसे चुराए; पड़ताल में जुटी पुलिस – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद सदर अस्पताल में महिला पर चोरी का आरोप:  प्रेग्नेंट महिला ने कहा- लाइन में खड़ी थी, दिव्यांग महिला ने पैसे चुराए; पड़ताल में जुटी पुलिस – Aurangabad (Bihar) News


नगर थाना में शिकायतकर्ता और आरोपी महिला।

औरंगाबाद सदर अस्पताल में गुरुवार दोपहर चेकअप के लिए पहुंची प्रेग्नेंट महिला से चोरी का मामला सामने आया है। प्रेग्नेंट महिला की शिकायत पर नगर थाना की पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के ब

.

पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई महिला दिव्यांग है और अक्सर सदर अस्पताल कैंपस में दिखती है। पकड़ी गई महिला पर प्रेग्नेंट महिला से 1400 रुपए की चोरी का आरोप लगा है।

प्रेग्नेंट महिला के हाथ में प्लास्टिक का बैग था, इसमें से निकाले रुपए

शिकायतकर्ता महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली शरीफ के रहने वाले कुंदन कुमार की पत्नी रेणु कुमारी के रूप में हुई है। रेणु कुमारी प्रेग्नेंट हैं और नियमित जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। उसके गोद में एक बच्चा था और हाथ में प्लास्टिक की थैली, जिसमें जरूरी कागजात के साथ 1400 रुपए रखे थे।

रेणु कुमारी के अनुसार, वह जांच के लिए लाइन में खड़ी थी, तभी किसी ने उसकी थैली से रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद जब उसे रुपए गायब होने का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाया। इसी दौरान उसने पास खड़ी रिसीयप थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा गांव निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी को अपने घर की चाबी फेंकते हुए देखा, जिससे उसे संदेह हुआ। इसके बाद रेणु कुमारी ने मनीषा कुमारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी।

घटना के बाद सदर अस्पताल में लगी भीड़

हंगामा होते देख पहुंचे सुरक्षाकर्मी, नगर थाना की पुलिस को बुलाया

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं से पूछताछ की। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उपाधीक्षक कक्ष में लगे सीसीटीवी स्क्रीन पर फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान जब आरोपित महिला से अस्पताल से संबंधित पर्ची या कागजात मांगे गए तो उसने देने से इनकार कर दिया।

पूछताछ में वह अस्पताल आने के कारण को लेकर बार-बार अलग-अलग जवाब देती रही। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार आरोपित महिला दिव्यांग है और अक्सर अस्पताल परिसर में देखी जाती रही है। मामला संदिग्ध और उलझता देख अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पहले भी घट चुकी है चोरी की घटनाएं

सदर अस्पताल परिसर में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही अज्ञात चोरों ने अल्ट्रासाउंड में कार्यरत कर्मी वीरेंद्र कुमार की बाइक चोरी कर लिया था। इसके अलावा भी कई मरीजों का मोबाइल, पर्स आदि चोरों के द्वारा गायब किए जाने की खबरें आती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *