यमुनानगर में बाड़ी माजरा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में करीब एक महीने पहले 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, मंटू राजभर और उनके पिता संजय राजभर, के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आत्महत्या
.
यह कार्रवाई मृतका की बहन की शिकायत पर की गई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के थाना करमुदीनपुर के पंडराव गांव के निवासी हैं। मृतका की बहन ने सदर यमुनानगर पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसकी बहन फैक्ट्री में एक साथ काम करती थीं।
शादी से इनकार कर ने पर थी परेशान
कुछ समय पहले वह अपने गांव उत्तर प्रदेश वापस चली गई थी, लेकिन उसकी बहन फैक्ट्री में ही रुकी थी। 11 अगस्त को उसकी बहन ने फैक्ट्री के क्वार्टर में अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। फैक्ट्री के मुंशी ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव से लौटने के बाद जांच में पता चला कि मंटू राजभर ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर रेप किया। बाद में मंटू और उसके पिता संजय ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों आरोपियों ने युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
आत्महत्या करार देते कार्रवाई से किया मना
पुलिस द्वारा पहले इस मामले को आत्महत्या करार देते हुए आगामी कार्रवाई के लिए मना कर दिया गया था, लेकिन अब जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
