मुख्य बातें

अकाली दल नेता जसवंत चीमा पर फायरिंग: लुधियाना से लौटते समय दोराहा में इनोवा पर चली गोली – Khanna News




लुधियाना के दोराहा में अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग हुई। यह वारदात उस समय हुई जब चीमा लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी में दोराहा लौट रहे थे। हमलावरों ने अकाली नेता की कार का पीछा किया और दोराहा गुरथली पुल के पास फायरिंग कर दी। हमलावरों ने जो गोली चलाई वो जसवंत सिंह चीमा की कार की खिड़की पर लगी। गोली चलने के बाद चीमा ने गाड़ी नहीं रोकी। चीमा गाड़ी को भगाकर सीधे दोराहा थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना दोराहा में इस मामले की जानकारी। जानकारी के अनुसार, दोराहा के गुरथली पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। अंधेरा होने के कारण चीमा को संदिग्धों पर संदेह हुआ, जिसके चलते उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ा दी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। गोली सीधे इनोवा की खिड़की में जा लगी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में जसवंत सिंह चीमा को कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई। कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल घटना की सूचना मिलने पर अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रवक्ता संदीप सिंह रुपालों भी दोराहा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। हमलावरों की पहचान के लिए खंगाल रहे सीसीटीवी दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएचओ ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *