मुख्य बातें

महोबा में आउटसोर्स मीटर रीडरों का विरोध: कंपनी पर नियम विरुद्ध कम वेतन देने का आरोप, श्रम कार्यालय में की नारेबाजी – Mahoba News

महोबा में आउटसोर्स मीटर रीडरों का विरोध:  कंपनी पर नियम विरुद्ध कम वेतन देने का आरोप, श्रम कार्यालय में की नारेबाजी – Mahoba News


इरफान खान पठान | महोबा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा में बिजली विभाग के आउटसोर्स मीटर रीडरों ने बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि टीडीएस कंपनी नियमों के विपरीत उन्हें कम वेतन दे रही है।

नियमानुसार प्रोब और ओसीआर बिल बनाने पर 7.62 रुपए और मैनुअल बिल बनाने पर 4.95 रुपए मिलने चाहिए। लेकिन कंपनी केवल 3.33 रुपए प्रति बिल की दर से भुगतान कर रही है।

कर्मचारियों को 3-4 महीने काम करने के बाद भी केवल एक महीने का अधूरा वेतन मिला है। वह भी मात्र 2500 से 3000 रुपए। मीटर रीडर योगेश गुप्ता, अनूप शुक्ला और भाई जी तिवारी ने बताया कि इतने कम वेतन से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महन्थ प्रजापति ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर वेतन विसंगति दूर करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *