जयपुर के प्रताप नगर थाना पुलिस ने कंगला गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से छह मोबाइल फोन- वारदात में उपयोग ली गई एक बाइक रिकवर की हैं। गिरफ्तार मोबाईल स्नैचर नरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र मीणा व शंकर बणजारा
.
प्रताप नगर थाना सीआई मनोज बैरवाल ने बताया कि प्रताप नगर थाने के एएसआई झण्डु राम, हैड कांस्टेबल बाबूलाल,शंकर,गणेश ने कंगला गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटे गए छह मोबाइल फोन रिकवर किये हैं। गिरफ्तार बदमाश शिवदासपुरा, प्रताप नगर, सांगानेर सदर, रामनगरिया पुलिस थानों में मोबाईल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। कम से कम दो लोग मोटरसाईकिल पर सवार होकर आते है सुनसान वाली जगह पर विशेषकर किसी लडकी या महिला को टारगेट करते है। छीने हुए मोबाईल को ग्रामीण एरिया में बेचकर पैसों से शौक मौज करते है। आरोपियान से मोबाईल स्नैचिग की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है। ये लोग आदतन अपराधी हैं। इन के खिलाफ पूर्व में भी मोबाइल लूट,बाइक चोरी,मारपीट,लूटपाट की कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
इन की हुई गिरफ्तारी
1 नरेन्द्र सिंह (20) पुत्र नारायण सिंह निवासी बास रघुनाथपुरा पुलिस थाना कोटखावदा जयपुर दक्षिण।
2 पुष्पेन्द्र मीणा (21) पुत्र मीठा लाल मीणा निवासी द्वारकापुरा पुलिस थाना कोटखावदा जयपुर दक्षिण।
3. शंकर बणजारा (20) पुत्र रामदयाल निवासी गढ़ी थाना पिचौर जिला ग्वालियर हाल पुटपाथ 7 नम्बरम स्टैण्ड पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व।
>
