मुख्य बातें

आजमगढ़ में शराब तस्कर के साथ पुलिस मुठभेड़ दो गिरफ्तार: आजमगढ़ से बिहार भेजी जा रही थी 10 लाख कीमत से अधिक की 60 पेटी शराब बरामद – Azamgarh News

आजमगढ़ में शराब तस्कर के साथ पुलिस मुठभेड़ दो गिरफ्तार:  आजमगढ़ से बिहार भेजी जा रही थी 10 लाख कीमत से अधिक की 60 पेटी शराब बरामद – Azamgarh News

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह शराब तस्कर डीसीएम में 60 पेटी शराब लेकर बिहार तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान जहानागंज थाने की पुलिस से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस की इस मुठभेड़ में बिहार के छपरा के रहने वाले कुंदन कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जबकि दूसरे आरोपी रंजन कुमार को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों तस्कर आजमगढ़ से बिहार शराब की तस्करी किया करते थे। और बिहार में महंगी कीमतों पर शराब की बिक्री किया करते थे। और उससे जो मुनाफा मिलता था उसे आपस में बांट लिया करते थे। जहानागंज थाने की पुलिस को लगातार इस मामले की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर इन शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। और इसी के तहत दोनों तस्करों की गिरफ्तारी हुई। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ जहानागंज थाने के प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा देर रात जहानागंज थाना क्षेत्र के लंगड़ा बाबा का स्थान ग्राम धनवा के पास अपनी टीम के।साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध डीसीएम आती दिखाई दी। पुलिस ने जब डीसीएम को रोकने का प्रयास किया। तो डीसीएम पर सवार शराब तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया और गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान कुंदन कुमार पुत्र हरेंद्र राय छपरा बिहार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बदमाश रंजन कुमार को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब डीसीएम की चेकिंग की तो डीसीएम के अंदर से 60 पेटी अवैध शराब बरामद की गई जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि शराब तस्करों की लिंकेज को तलाशा जा रहा है। जिससे इस पूरे घटनाक्रम में शामिल आरोपियों की पहचान करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *