पंजाब में बारिश और बाढ़ के कारण शिक्षा विभाग की तरफ से 30 अगस्त तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए है। इसके बावजूद कुछ प्राइवेट स्कूलों ने विभाग के आदेशों की अनदेखी की जिस कारण उन्हें डीईओ (सेकेंडरी) डिंपल मदान ने शो-कॉज जारी कर दिया है।
.
आज भी कई स्कूलों की हुई वीडियोग्राफी
सूत्रों मुताबिक पता चला है कि शिक्षा विभाग की टीमों ने आज भी दिन भर शहर के कई स्कूलों में चैकिंग की है। अभी कई स्कूल और भी शिक्षा विभाग की रडार पर है। जिस किसी स्कूल की शिकायत विभाग का पास पहुंच रही है उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। कुछ स्कूलों के नाम की सूची भी बन चुकी है जो आदेशों की अनदेखी कर रहे है।
कई स्कूलों को बीते दिन भी शिक्षा विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर बंद करवाया था। बता दें कि डीईओ (सेकेंडरी) डिंपल मदान ने 12 स्कूलों को शो-कॉज नोटिस जारी किए हैं और तीन दिन में जवाब मांगा है।
नोटिस में ई. नारायण टेक्नो स्कूल, गुरु हरगोबिंद अकादमी, अनुब्रत स्कूल, जीआरडी अकादमी, गीतांजलि स्कूल, शालीग्राम स्कूल, जीएनपीएस सराभा नगर, बीसीएम शास्त्री नगर, केवीएम सिविल लाइंस, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, बाल भारती दुगरी और बीसीएम सेक्टर 32 को नोटिस जारी किए गए हैं।
डीईओ डिंपल मदान ने बताया कि इन स्कूलों में स्टाफ को भी बुलाया गया था, जबकि स्पष्ट निर्देश थे कि स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। आने वाले दिनों में भी इसी तरह से विभाग एक्शन लेता रहेगा।
