हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली से एक 15 वर्षीय किशोरी के मिसिंग मामले में रोहिणी मुंबई से सुरक्षित मिल गई है। डबवाली पुलिस और साइबर सेल ने ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत उसे देश के दूसरे छोर मुंबई से ढूंढ निकाला। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान एसपी निकिता खट्टर ने संभाली थी। लापता होने के बाद परिजनों ने रोहिणी की तलाश में काफी प्रयास किए। सुराग मिलने पर पुलिस और परिजन पहले सूरतगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सफलता न मिलने पर परिजनों ने डबवाली में रोष प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद एसपी ने स्पेशल टीमें बनाई और दिल्ली व मुंबई पुलिस का सहयोग लिया। जानकारी के अनुसार, खंड डबवाली के बाल्मीकि चौक से 21 जनवरी को रोहिणी घर से मैगी आदि सामान लेने के लिए गई थी तो बाद में वापस नहीं लौटी। आसपास या रिश्तेदारी में सुराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी। परिजनों ने अपने स्तर पर भी तलाश शुरू की। पुलिस अभी जांच करेगी कि वह मुंबई तक कैसे पहुंची। घर से उसके बैग से एक कागज पर लिखा नोट मिला है, जिस पर ट्रेन टाइम और जाने को लेकर रूट का नक्शा बना हुआ है। इसमें काफी चीजों का जिक्र है, पर वह शॉर्ट में लिखा हुआ है, जिसे समझ पाना मुश्किल था। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई और परिजनों ने गिरोह पर शक जताया था। साइबर सेल टीम फुटप्रिंटस से पीछा कर रही थी हालांकि, पुलिस की साइबर सेल टीम लगातार डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा कर रही थी। एसपी निकिता खट्टर को जानकारी मिली कि रोहिणी दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुई है। 24 जनवरी को मुंबई रेलवे स्टेशन पर उसे संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने उसे चिल्ड्रन होम भेज दिया। चिल्ड्रन होम में रोहिणी ने अपने पिता पंकज सिंगला से बात करने की इच्छा जताई। जैसे ही पंकज के पास बेटी का फोन आया, परिवार में खुशी का माहौल छा गया। पंकज ने तत्काल अपने साले लोकेश (दिल्ली) को सूचित किया, जिसके बाद डबवाली पुलिस की टीम के साथ परिजन मुंबई के लिए रवाना हुए। रोहिणी को जल्द ही डबवाली लाया जाएगा।
Source link
