मुख्य बातें

शिवपुरी में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली; युवक जिंदा जला: झोपड़ी में आग लगी, पत्नी ने बच्चों को सुरक्षित निकाला – Shivpuri News

शिवपुरी में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली; युवक जिंदा जला:  झोपड़ी में आग लगी, पत्नी ने बच्चों को सुरक्षित निकाला – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई। सूचना मिलने पर सुबह 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिलानगर निवासी वीर सिंह आदिवासी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खेत पर बनी एक झोपड़ी में रहते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे परिवार ने भोजन किया और झोपड़ी में सो गया। रात 12 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और रुक-रुक कर बारिश होने लगी। महिला ने बच्चों को बचाया, पति की मौत
मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक तेज आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिरी। बिजली गिरने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। झोपड़ी में आग लग गई। वीर सिंह सीधे इसकी चपेट में आ गए। उनकी पत्नी ने दोनों बच्चों को जलती हुई झोपड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अपने पति को नहीं बचा पाईं। आग की चपेट में आने से वीर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद वीर सिंह की पत्नी और बच्चे झोपड़ी के पास ही रहे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *