मुख्य बातें

पटना-गयाजी पैसेंजर ट्रेन 21 मार्च तक रद्द: इंटरसिटी, पूर्णिमा-दामोदर एक्स. वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी, गयाजी जंक्शन पर 45 दिन का मेगा ब्लॉक – Patna News




गयाजी जंक्शन पर यात्रियों को भविष्य में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मेजर री-डेवलपमेंट का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के तहत प्लेटफॉर्म संख्या-2 और 3 पर 5 फरवरी से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक अवधि के दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। रेल प्रशासन के अनुसार, कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ भी किया गया है। ब्लॉक के कारण पटना-गयाजी-पटना पैसेंजर ट्रेन (53213/53214) को 5 फरवरी से 21 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, पटना-भभुआ रोड और भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएंगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियों की व्यवस्था परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों को आरा, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), तिलैया, इस्लामपुर, फतुहा, पैमार और बंधुआ जैसे स्टेशनों से होकर गुजारा जाएगा। यह व्यवस्था गयाजी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के प्रभाव को कम करने के लिए की गई है। आनंद विहार-गया गरीबरथ एक्सप्रेस, गयाजी-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस, लखनऊ-गयाजी और गयाजी-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक समापन या प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होगा। इसी प्रकार, गयाजी-कामाख्या और कामाख्या-गयाजी एक्सप्रेस का आंशिक संचालन मानपुर स्टेशन से निर्धारित समय पर किया जाएगा। स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-गयाजी और गयाजी-पटना मेमू ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ चाकंद स्टेशन पर निर्धारित किया गया है।
यात्रा पर जाने से पहले समय-सारिणी देखने की अपील रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, मार्ग और समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें। हालांकि, इस अवधि के दौरान यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यह पुनर्विकास कार्य गया जंक्शन को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका लाभ भविष्य में यात्रियों को मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *