बदायूं में एक महिला से दो लोगों पर गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने आरोपियों से एक हजार रुपये लेकर यह वारदात कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, 6 फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस के कागजात बनवाने जा रही थी। रास्ते में उन्हें अल्लैहपुर खुर्द निवासी पप्पू और तखोरा निवासी बालकिशन मिले। महिला के पति ने दोनों से एक हजार रुपये लिए। अपनी पत्नी से कहा वह किसी काम से जा रहा है और उसे इन दोनों के साथ गैस एजेंसी चले जाना चाहिए। इसके बाद महिला आरोपियों की बाइक पर बैठ गई।मुकदमे के मुताबिक, आरोपी महिला को बलकनपुर गांव की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में जंगल में यूकेलिप्टिस के बाग में ले जाकर दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह महिला वहां से भागकर अपने घर पहुंची, जहां उसका पति मौजूद था। जब महिला ने पति से इस बारे में पूछा, तो उसने कथित तौर पर कहा कि वह उससे पैसे कमाएगा। इसके बाद महिला ने अपने जेठ से शिकायत की, लेकिन उनके नेत्रहीन होने के कारण वे रात में थाने नहीं जा सके। अगले दिन महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आज दोपहर बाद इस घटना की एफआईआर दर्ज की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला का बयान दर्ज किया जाएगा।
Source link
