मुख्य बातें

बेटी पढ़ेगी तो देश और समाज भी आगे बढ़ेगा : अनुपमा सिंह – Bokaro News

बेटी पढ़ेगी तो देश और समाज भी आगे बढ़ेगा : अनुपमा सिंह – Bokaro News

सिटी रिपोर्टर | बोकारो खिदमत फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय आगरडीह उर्दू सेक्टर-9 में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चियों को बढ़ाने के लिए हर प्रकार की योजनाएं चला रही है। बेटी पढ़ेगी तो देश और समाज भी आगे बढ़ेगा। हमसे जो सहयोग की जरूरत होगी, हम हर हाल में पूरा करेंगे। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री दीनानाथ पांडे, बोकारो लोहा कारखाना के अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे, बीओबी के ब्रांच मैनेजर मुकेश कुमार सिंह, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिभा दास, रघुनाथ महतो, संतोष कुमार सिंह आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, सचिव सह फाउंडर मो. मजीद अंसारी, उपसचिव आरती देवी, कोषाध्यक्ष दीपा कुमारी, प्रभारी अनीता देवी, उपाध्यक्ष मुबारक अंसारी, संचालक चंदन कुमार, संयोजक माया देवी, ननकी देवी, प्रोजेक्ट प्रभारी कमलेश कुमार, खुर्शीद जमाल, अवध लाल सिंह, नवीन सिंह, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *