मुख्य बातें

हांसी में समाधान शिविर, SDM ने सुनीं समस्याएं: ढाणा कला गली लेवल और मनरेगा अनियमितताओं में जांच के निर्देश – Hansi News




हांसी के जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर में SDM राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बाकि मामलों में अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। SDM राजेश खोथ ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर नागरिकों को समय पर सूचित किया जाए। ढाणा कला की निर्माणाधीन गली की शिकायत शिविर के दौरान ढाणा कला गांव में निर्माणाधीन गली के लेवल को लेकर एक शिकायत सामने आई। इस पर SDM ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर गली का लेवल जांचने और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश स्थानीय रेलवे फाटक के आसपास सीवरेज व्यवस्था खराब होने की शिकायत पर जन स्वास्थ्य विभाग (PWD) को तुरंत निरीक्षण कर समस्या ठीक करने को कहा गया। इसके अलावा, मिर्चपुर गांव में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए SDM ने संबंधित अधिकारियों को 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। SDM बोले- पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहें SDM ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने जोर दिया कि समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो पाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *