मुख्य बातें

‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार सक्सेस पार्टी: स्टारकास्ट और मेकर्स ने मनाया जश्न, सनी देओल बोले- जनता फिल्म देखती है, बाकी लोग कुछ भी बोलते हैं


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद आज इसकी ग्रैंड सक्सेस पार्टी आयोजित की गई, जहां पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स ने फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाया। पार्टी में फिल्म से जुड़े कलाकार, निर्देशक, निर्माता और इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए।

लीड एक्टर्स ने मीडिया से बातचीत में दर्शकों का आभार जताया और कहा कि यह सफलता देशभक्ति की भावना व दर्शकों के प्यार की जीत है। सनी देओल ने कहा, “जनता आपकी फिल्म देखती है, बाकी लोग तो आपके बारे में बहुत कुछ बोलेंगे, क्योंकि उन्हें किसी के बारे में अच्छा बोलना अच्छा नहीं लगता।” वहीं प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म को ऑर्गेनिक हिट बताया।

बॉर्डर 2 में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाया है।

बॉर्डर 2 में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाया है।

आहान शेट्टी ने लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत का किरदार निभाया है।

आहान शेट्टी ने लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत का किरदार निभाया है।

वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है।

वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है।

सक्सेस पार्टी में फिल्म के यादगार डायलॉग्स और गानों पर जश्न का माहौल बना रहा। पूरी टीम ने केक काटकर सफलता का सेलिब्रेशन किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

गौरतलब है कि ‘बॉर्डर 2’ को देशभक्ति से जुड़ी दमदार कहानी और इमोशनल अपील के लिए दर्शकों से सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *