मुख्य बातें

छिंदवाड़ा के HFDL फैक्ट्री में मजदूर ने लगाई फांसी: कमरे में गमछे से बनाया फंदा, एक महीने से कर रहा था काम – Chhindwara News

छिंदवाड़ा के HFDL फैक्ट्री में मजदूर ने लगाई फांसी:  कमरे में गमछे से बनाया फंदा, एक महीने से कर रहा था काम – Chhindwara News


छिंदवाड़ा में चांद थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया स्थित HFDL कंपनी की फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मा

.

थाना प्रभारी राकेश बघेल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया की मृतक करीब एक महीने से फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसके पिता रोशन ताती भी इसी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। वे फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ चांद थाना पुलिस पहुंचे और घटना की सूचना दी।

कमरे में फंदे से लटका मिला

बताया जा रहा है कि मजदूर खाना खाने के लिए अपने कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथियों ने कमरे में जाकर देखा तो वह गमछे के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

चांद स्थित इसी फैक्ट्री में की गई आत्महत्या

सभी पहलुओं की जांच

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन, सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। चांद थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

पहले भी सामने आईं घटनाएं?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस फैक्ट्री में पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आने की चर्चा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *