मुख्य बातें

अयोध्या में बेकरी पर काम करने वाली किशोरी लापता: 4 दिन बाद भी नहीं लगा कोई पता, पुलिस जांच में जुटी – Ayodhya News

अयोध्या में बेकरी पर काम करने वाली किशोरी लापता:  4 दिन बाद भी नहीं लगा कोई पता, पुलिस जांच में जुटी – Ayodhya News

जिले के कुमारगंज कस्बे से एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह एक बेकरी में काम करती थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। किशोरी की दादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नातिन कुमारगंज स्थित एक बेकरी में काम करती थी। जो 12 फरवरी को दोपहर में वह अचानक लापता हो गई। बेकरी मालिक ने पूछताछ में बताया कि किशोरी ‘राशन के लिए अंगूठा लगाने’ की बात कहकर बेकरी से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि बेकरी मालिक ने उन्हें किशोरी के लापता होने की सूचना समय पर नहीं दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बेकरी मालिक से किशोरी को मोबाइल फोन न देने को कहा था, लेकिन फिर भी उसे मोबाइल दिया जाता रहा। पुलिस अब बेकरी संचालक से पूछताछ कर रही है और किशोरी की तलाश जारी है। कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। बेकरी संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि किशोरी के बरामद होने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *