मुख्य बातें

सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर: चांदी आज ₹2,849 महंगी हुई, इस साल कीमत ₹41,000 बढ़ी; सोना 1.10 लाख/10 ग्राम बिक रहा

सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर:  चांदी आज ₹2,849 महंगी हुई, इस साल कीमत ₹41,000 बढ़ी; सोना 1.10 लाख/10 ग्राम बिक रहा


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,499 रुपए थी।

सोने-चांदी के दाम आज यानी 12 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी 2,849 रुपए बढ़कर 1,27,348 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,499 रुपए थी।

वहीं सोने की कीमत 744 रुपए बढ़कर 1,09,841 हो गई है। कल इसकी कीमत 1,09,097 प्रति 10 ग्राम थी। गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,635 रुपए और सिल्वर ने 1,24,770 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹41,000 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 33,679 रुपए (40%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,841 रुपए का हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 41,331 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,27,348 रुपए प्रति किलो हो गई है।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,430 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,150 मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,000 कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,000 चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,710 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,400

सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण

  • वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
  • केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
  • युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  • महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *