मुख्य बातें

‘मेरी शादीशुदा बेटी को जबरन साथ ले जाना चाहते हैं’: जड़ी-बूटी बेचने वाले परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, कहा- हमलावरों ने पहले भी कोशिश की थी – Bhagalpur News

‘मेरी शादीशुदा बेटी को जबरन साथ ले जाना चाहते हैं’:  जड़ी-बूटी बेचने वाले परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, कहा- हमलावरों ने पहले भी कोशिश की थी – Bhagalpur News

‘वे मेरी शादीशुदा बेटी को जबरन अपने साथ ले जाना चाहते हैं। मेरी बेटी पर उनकी गंदी नजर है। हमलावर पहले भी ऐसा कर चुके हैं। मंगलवार की देर रात भी मेरी बेटी को ले जाने आए थे, जब हम लोगों ने विरोध किया तो पूरे परिवार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।’ मूल रूप से पंजाब के रहने वाले एक परिवार ने ये आरोप लगाया है। घायलों में शामिल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग पंजाब के रहने वाले हैं और पिछले 4-5 महीने से मधेपुरा के चौसा इलाके में खुले मैदान में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और जड़ी बूटी का कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार देर रात 2 बजे घर में घुसे थे हमलावर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग चौसा थाना क्षेत्र में पुरानी पेट्रोल पंप के पास रहते हैं। घायलों में बिजेंद्र सिंह के अलावा, उनकी पत्नी शीला बाई, बेटा चूड़ी सिंह, बेटी और दामाद समेत 6 लोग शामिल हैं। बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 6 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है। घायल बोले- 10 लोगों ने देर रात 2 बजे झोपड़ी पर किया हमला बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात हम लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे बिसंबर सिंह, पप्पू सिंह और बिरजू सिंह समेत लगभग 10 लोगों ने उनकी झोपड़ी पर धावा बोल दिया। आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस थे। उन्होंने पूरे परिवार को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे सभी छह सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे और अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। घटना के तुरंत बाद बिजेंद्र सिंह परिवार के घायल सदस्यों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से 5 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महिला का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। बिजेंद्र सिंह के अनुसार, हमले की मुख्य वजह उनकी बेटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी शादीशुदा बेटी को जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था, जो इस हिंसक हमले में बदल गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की मदद से ही घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। पुलिस बोली- पीड़ित परिवार की ओर से नहीं मिला लिखित आवेदन वहीं सूचना मिलने पर चौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चौसा थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *