मुख्य बातें

टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने नामीबिया को 200 का टारगेट दिया: नामीबियाई टीम के 2 बैटर्स आउट, फ्राइलिनक के बाद लोफ्टी-ईटन पवेलियन लौटे

टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने नामीबिया को 200 का टारगेट दिया:  नामीबियाई टीम के 2 बैटर्स आउट, फ्राइलिनक के बाद लोफ्टी-ईटन पवेलियन लौटे


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Pakistan Vs Namibia T20 World Cup 2026 Match 35: Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather Update

कोलंबो2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए।

जवाबी पारी में नामीबिया ने 5.4 ओवर में दो विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। लॉरेन स्टीनकैंप क्रीज पर हैं। निकोल लोफ्टी-ईटन (5 रन) रनआउट हुए। जबकि जॉन फ्राइलिनक (9 रन) को सलमान मिर्जा ने बोल्ड कर दिया।

पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने 58 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 57 बॉल पर शतक बनाया। शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाए। कप्तान सलमान अली आगा 38 रन बनाकर आउट हुए।

नामीबिया के लिए जैक ब्रेसल ने 2 विकेट झटके। जबकि जेरार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल।

——————————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान मिर्जा ने फ्राइलिनक को बोल्ड किया

5वें ओवर की पहली बॉल पर नामीबिया ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर सलमान मिर्जा ने जॉन फ्राइलिनक को बोल्ड कर दिया। फ्राइलिनक 9 रन बनाकर आउट हुए।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सईम अयूब के ओवर में 2 चौके लगे

नामीबियाई ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने सईम अयूब के ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और छठी बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया। इस ओवर से 9 रन आए।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टीनकैंप के छक्के से नामीबिया का खाता खुला

200 रन का टारगेट चेज कर रही नामीबिया ने पहले ओवर में 9 रन बना लिए हैं। ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने फहीम अशरफ की तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम का खाता खोला।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

20वें ओवर में शादाब ने 2 छक्के मारे, पाकिस्तान ने 199 रन बनाए

पाकिस्तानी पारी के 20वें ओवर में शादाब खान ने लगातार दो बॉल पर दो छक्के लगाए। इन छक्कों के सहारे पाकिस्तानी टीम ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया है।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फरहान और शादाब में फिफ्टी पार्टनरशिप

18वें ओवर में साहिबजादा फरहान और शादाब खान ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। टीम ने 118 रन पर तीसरा विकेट गंवाया था।

10:48 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का स्कोर 150 पार

17वें पाकिस्तान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। साहिबजादा फरहान ने जेजे स्मिट की चौथी बॉल पर चौका लगाया और टीम का स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

10:32 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, नफी आउट

14वें ओवर की दूसरी बॉल पर पाकिस्तान ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर ख्वाजा नफी 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेरार्ड इरास्मस ने अपनी ही बॉल पर कैच किया।

10:29 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सलमान आगा आउट, फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक

13वें ओवर की पहली बॉल पर कप्तान सलमान अली आगा 38 रन बनाकर आउट हुए।

वे जैक ब्रेसल की बॉल पर मिड ऑफ में जेरार्ड इरास्मस को कैच थमा बैठे। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

ब्रेसल को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सईम अयूब (14 रन) को विकेटकीपर जेन ग्रीन के हाथों कैच कराया।

10:23 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फरहान की फिफ्टी, पाकिस्तान 100 पार

12वें ओवर की पहली बॉल पर साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। फरहान ने एक रन दौड़कर लिया और अर्धशतक बनाया। इसी ओवर में पाकिस्तानी टीम ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर दिया।

10:21 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फरहान और सलमान की फिफ्टी पार्टनरशिप

11वें ओवर में साहिबजादा फरहान और सलमान अली आगा ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। सलमान ने जेजे स्मिट की तीसरी बॉल पर सिंगल लेकर साझेदारी का 50वां रन बनाया। पाकिस्तानी टीम ने 40 रन पर पहला विकेट गंवाया था।

10:11 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

विलेम मायबर्ग ने ओवर में 22 रन दिए

9वें ओवर में विलेम मायबर्ग ने 22 रन खर्च कर दिए। उनकी पहली बॉल पर सलमान अली आगा ने छक्का लगाया। उसके बाद साहिबजादा फरहान ने लगातार दो बॉल पर छक्के लगाए।

10:04 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का स्कोर 50 पार, सलमान-फरहान आउट

7वें ओवर में पाकिस्तान ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। विलेम मायबर्ग के इस ओवर से 5 रन आए।

09:55 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PAK ने पावरप्ले में पहला विकेट गंवाया, अयूब आउट

पावरप्ले के आखिरी ओवर में सईम अयूब 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैक ब्रेसल ने विकेटकीपर जेन ग्रीन के हाथों कैच कराया।

इस ओवर से 7 रन आए। इसी ओवर में सलमान अली आगा ने चौके से अपना खाता खोला। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 47/1 रहा।

09:52 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फरहान ने 5वें ओवर में दो चौके लगाए

नामीबियाई पारी के 5वें ओवर में साहिबजादा फरहान ने दो चौके लगाए। इस ओवर से 9 रन आए।

09:43 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सईम अयूब को जीवनदान, कैच ड्रॉप हुआ

तीसरे ओवर में पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब को जीवनदान मिला। रूबेन ट्रम्पेलमैन की तीसरी बॉल पर विकेटकीपर जेन ग्रीन से कैच ड्रॉप हुआ।

ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया, लेकिन विकेटकीपर कैच नहीं पकड़ सके। इस ओवर में 2 चौकों के सहारे 12 रन बने।

09:35 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान-नामीबिया मैच शुरू, पहले ओवर में 3 रन बने

पाकिस्तान और नामीबिया मैच शुरू हो गया है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ओपन करने उतरे हैं। जेजे स्मिट ने पहला ओवर किया।

09:24 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद यह मैच नहीं खेल रहे हैं। नामीबिया की टीम ने भी दो बदलाव किए हैं।

09:14 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड देखिए

09:09 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के टॉप स्कोरर

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने वर्ल्ड कप में 120 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 73 रन रहा। गेंदबाजी में सईम अयूब 5 विकेट लेकर टॉप बॉलर हैं।

09:09 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

लॉरेन स्टीनकैंप नामीबिया के टॉप रन स्कोरर

2026 के वर्ल्ड कप में लॉरेन स्टीनकैंप ने नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 93 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जेरार्ड इरास्मस 6 विकेट लेकर टॉप बॉलर हैं।

09:08 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेदर कंडीशन एंड पिच रिपोर्ट

  • SSC कोलंबो की पिच स्पिन के लिए मददगार है। यहां बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल है। पहली पारी में 150 से ज्यादा रन विनिंग टोटल है।
  • कोलंबो में बुधवार को आसमान में बादल रहेंगे और बारिश की भी आशंका है। टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

09:05 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *