मुख्य बातें

रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में एक्शन: लॉरेंस गैंग के सदस्य के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, एक्टर से ₹20 करोड़ मांगे थे

रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में एक्शन:  लॉरेंस गैंग के सदस्य के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, एक्टर से ₹20 करोड़ मांगे थे


मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹1,300 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर उगाही की धमकी देने के मामले में लॉरेंस गैंग के संदिग्ध सदस्य हैरी बॉक्सर के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के फोन नंबर पर व्हाट्सऐप वॉयस नोट के जरिए धमकी मिली थी। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

पुलिस ने पुष्टि की कि वॉयस नोट भेजने में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया गया, ताकि भेजने वाले की नेटवर्क पहचान और लोकेशन छिपाई जा सके। धमकी भरे ऑडियो क्लिप को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा गया है।

रणवीर सिंह को धमकी मिली थी

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद 2 फरवरी को धमकी मिली थी।

हालांकि, इस खबर की जानकारी 10 फरवरी को मीडिया में आई। धमकी के बाद रणवीर के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई। मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। रणवीर और दीपिका ने प्राइवेट सिक्योरिटी भी बढ़ाई। छह हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए।

वहीं NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक धमकी भरे मैसेज पर अब तक रणवीर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं हुई है।

रणवीर जल्द फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट में नजर आएगे, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

रणवीर जल्द फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट में नजर आएगे, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

इसके बाद 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक और धमकी ऑडियो क्लिप के जरिए मिली। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा था, ‘अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है, सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।’

धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर और रोहित शेट्टी के मैनेजरों का बयान दर्ज किया था।

कौन है हैरी बॉक्सर? हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद जाट है, जो लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर माना जाता है। हैरी राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है और पहले जयपुर में बॉक्सिंग कोच था, जिससे उसे बॉक्सर नाम मिला। उसके खिलाफ राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हैरी बॉक्सर अमेरिका से गतिविधियां चला रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हैरी बॉक्सर अमेरिका से गतिविधियां चला रहा है।

————————–

रणवीर सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज:रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन भी किया गया रीक्रिएट

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, इसके अलावा अलग से क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया है। इसमें पुणे से मुंबई एक स्कूटर लाना भी शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *