मुख्य बातें

गुमला में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: युवक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड, कहा-हमारा प्यार परिजनों को स्वीकार नहीं – Gumla News

गुमला में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या:  युवक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड, कहा-हमारा प्यार परिजनों को स्वीकार नहीं – Gumla News

गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के सुरुहू गांव के आकरा गबरी टोली में एक प्रेमी युगल का शव सोमवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। मृतक युवक की पहचान आकरा गबरी टोली निवासी रमेश चीक बड़ाईक (20) पुत्र स्वर्गीय बैधनाथ चीक बड़ाईक के रूप में हुई है। वहीं, लड़की पोढोटोली निवासी सोनी कुमारी (16) पुत्री राजू सिंह थी। वीडियो में कहा- दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे इस मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मृतक रमेश चीक बड़ाईक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या का निर्णय लिया। दोनों प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकले थे इधर, कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक बैग और पानी की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे रमेश और सोनी मैट्रिक की परीक्षा का प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *