मुख्य बातें

फरीदकोट पुलिस ने खंगाली केंद्रीय मॉडर्न जेल: एसपी की निगरानी में ली गई चप्पे-चप्पे की तलाशी, मोबाइल की खेप मिलने के बाद अभियान – Faridkot News

फरीदकोट पुलिस ने खंगाली केंद्रीय मॉडर्न जेल:  एसपी की निगरानी में ली गई चप्पे-चप्पे की तलाशी, मोबाइल की खेप मिलने के बाद अभियान – Faridkot News

फरीदकोट जिला पुलिस ने जेल प्रशासन के सहयोग से स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में शनिवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। हाल ही जेल से मोबाइल फोन की खेप मिलने के बाद किए एक्शन में करीब 100 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर जेल के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई। बता दे कि यह सर्च ऑपरेशन एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर एसपी हेडक्वार्टर मनविंदर बीर सिंह की निगरानी में किया गया। उनके साथ संबंधित थाना प्रभारी सहित जेल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने कैदियों की बैरकों, कैंटीन, बाथरूम, चारदीवारी, निगरानी कैमरों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
सुरक्षा नियमों के तहत ली गई तलाशी वहीं महिला बैरकों की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विशेष संवेदनशीलता और सुरक्षा नियमों के तहत की गई, जिसमें महिला कैदियों की निजता का पूरा सम्मान रखा गया।बता दें कि दो दिन पहले ही जेल से 17 मोबाइल फोन मीले थे। इस मामले में एसपी हेडक्वार्टर मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जेल प्रशासन के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से की गई है ।
पूरी तरह गोपनीय रहा अभियान ताकि जेल में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी वस्तु, नशीले पदार्थों की रोकथाम की जा सके तथा जेल के भीतर सुरक्षा प्रबंधों को मनबूत रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान को गोपनीय रखा गया ताकि कोई भी शरारती तत्व पहले से सतर्क न हो सके। असामाजिक प्रवृत्ति के कैदियों में भय का माहौल इस तरह की अचानक चेकिंग से जेल में बंद असामाजिक प्रवृत्ति के कैदियों में भय का माहौल बनता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जेल के आसपास रहने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जाए, ताकि वे कैदियों या उनके साथियों के साथ मिलकर जेल के भीतर नशा या अन्य अवैध सामान पहुंचाने की कोशिश न कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *