मुख्य बातें

सुखबीर बादल बोले-पंजाब बना पुलिस राज्य: नौजवानों को झूठी मुठभेड़ों में मारा जा रहा, राजनीतिक विरोधियों पर झूठे केस लगा रहे – Bathinda News

सुखबीर बादल बोले-पंजाब बना पुलिस राज्य:  नौजवानों को झूठी मुठभेड़ों में मारा जा रहा, राजनीतिक विरोधियों पर झूठे केस लगा रहे – Bathinda News

बठिंडा में सुखबीर बादल ने ‘पंजाब बचाओ अभियान’ के तहत रामपुरा फूल के भाई रूपा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर सतलुज और ब्यास नदियों की सफाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने दावा किया कि औद्योगिक इकाइयों और सीवर का प्रदूषित पानी नदियों में नहीं जाने दिया जाएगा। मालवा क्षेत्र में कैंसर के बढ़ते मामलों को प्रदूषित पानी से जोड़ते हुए उन्होंने स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राज्य को ‘पुलिस राज्य’ बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों, कर्मचारियों और राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके ऊपर झूठे केस लगाए जा रहे हैं और उन्हें फंसाने की साजिश हो रही है।
साथ ही गैंगस्टर और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कानून लाने, उन्हें आतंकवादी घोषित करने और उनकी संपत्तियां जब्त करने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा पर भी पंजाब के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। सरकार बनी 4 रुपए प्रति किलो मिलेगा आंटा बादल ने घोषणा की कि सरकार बनने पर ट्यूबवेल कनेक्शन से वंचित किसानों को कनेक्शन दिए जाएंगे। कमजोर वर्गों को आटा 4 रुपये प्रति किलो, दाल 40 रुपये प्रति किलो, बुढ़ापा पेंशन 3100 रुपये मासिक और बेटियों के विवाह के लिए शगुन राशि एक लाख रुपये करने का वादा किया। मेडिकल कॉलेजों 50 फीसदी सीटों मुफ्त शिक्षा उन्होंने सरकारी नौकरियों में पंजाबियों को प्राथमिकता, उद्योगों में 75% रोजगार आरक्षण और गरीब छात्रों को इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में 50% सीटों पर मुफ्त शिक्षा देने की भी घोषणा की। सभा में वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका और बिक्रम सिंह मजी​ठिया भी मौजूद रहे। आप सरकार ने की महिलाओं के साथ वादाखिलाफी मजीठिया ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए महिलाओं को आर्थिक सहायता और सुरक्षा वापसी जैसे मुद्दों को उठाया। कार्यक्रम के अंत में बादल ने क्षेत्र में पूर्व अकाली सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों का समर्थन देने के लिए आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *