- Hindi News
- National
- North India Heatwave Alert: Punjab, Haryana Near 33°C; MP May Hit 40°C
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/चंडीगढ़21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह से गर्मी असर दिखाने लगेगी। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी।
पंजाब और हरियाणा दोनों में ही पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बठिंडा में भी 32.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में 32.2°C, भिवानी में 32.4°C, गुरुग्राम में 32.6°C, नूंह में 32.7°C तापमान रहा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पारा 35.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान के साथ दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा। उधर, उत्तराखंड में भी गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी देहरादून में पारा 29°C दर्ज किया गया है।
मौसम की दो तस्वीरें…

भोपाल में शनिवार को 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तराखंड की केदारघाटी में बारिश हुई।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
- 3 मार्च: पहाड़ी इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना बहुत कम, मैदानी और निचले क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर।
- 4 मार्च: मैदानी क्षेत्रों में शुष्क और गर्माहट वाली स्थिति बनी रहेगी, तापमान दिन में 23-28°C के आसपास रहेगा।


