मुख्य बातें

बच्चे ने चाबी लगाई, स्टार्ट होकर किशोरी से टकराया ऑटो: मऊगंज के डिहिया गांव में घर के सामने काम करते हुए नाबालिग घायल – Mauganj News

बच्चे ने चाबी लगाई, स्टार्ट होकर किशोरी से टकराया ऑटो:  मऊगंज के डिहिया गांव में घर के सामने काम करते हुए नाबालिग घायल – Mauganj News

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में एक ऑटो रिक्शा के अचानक स्टार्ट होने से 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब किशोरी अपने घर के सामने काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार, घायल किशोरी गुड़िया पाल (पिता इंद्रलाल पाल) अपने घर के सामने घरेलू काम कर रही थी। उसी दौरान घर के बाहर खड़ा ऑटो रिक्शा बच्चों के खेलने का साधन बना हुआ था। खेल-खेल में किसी बच्चे ने घर के अंदर रखी चाबी उठाकर ऑटो में लगा दी। चाबी लगते ही ऑटो स्टार्ट हो गया और अनियंत्रित होकर सीधे घर की ओर बढ़ा। ऑटो सामने काम कर रही गुड़िया से जा टकराया, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आरके पाठक ने बताया कि किशोरी को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत अब सामान्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *