मुख्य बातें

राष्ट्रीय लोक अदालत में 586 मामलों का निपटारा: 2.11 करोड़ का समझौता, 1.14 करोड़ की रिकवरी, बैंक ऋण के सर्वाधिक केस – Rahika(Madhubani) News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 586 मामलों का निपटारा:  2.11 करोड़ का समझौता, 1.14 करोड़ की रिकवरी, बैंक ऋण के सर्वाधिक केस – Rahika(Madhubani) News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 586 मामलों का निपटारा।

मधुबनी जिले के रहिका के जिला कोर्ट में आयोजित इस वर्ष के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 586 मामलों का निपटारा किया गया। इस लोक अदालत में बैंक ऋण से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही।

.

पंजाब नेशनल बैंक के 107, बिहार ग्रामीण बैंक के 77 और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 71 मामलों का निपटारा हुआ। इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 50, बैंक ऑफ इंडिया के 28 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 24 मामले शामिल थे।

अन्य मामलों में आपराधिक सुलहनीय 110, विद्युत चोरी के 34, मैट्रिमोनियल विवाद के 7 और श्रम विवाद के 3 मामलों का निपटारा किया गया। श्रीराम फाइनेंस के 26 मामले भी सुलझाए गए।

लोक अदालत में पक्षकारों के बीच 2 करोड़ 11 लाख 15 हजार 990 रुपये का समझौता हुआ। इसमें से एक करोड़ चौदह लाख एकतालीस हजार एक सौ इकवान रुपये की रिकवरी की गई।

मामलों के निपटारे के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय रचना राज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा, अनुमंडल दंडाधिकारी सचिन कुमार, मुंसिफ प्रथम अनुष्का चतुर्वेदी और प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिवानन्द झा पीठासीन पदाधिकारी थे।

पक्षकारों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी। कर्मचारी सुशांत चक्रवर्ती, संतोष कुमार निशांत और संतोष कुमार दत्ता पक्षकारों को जानकारी और सहायता प्रदान कर रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *