मुख्य बातें

कैथल में छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले 3 अरेस्ट: सोशल मीडिया पर संपर्क किया, गाड़ी में बैठाकर छेड़छाड़, जींद के रहने वाले – Kaithal News

कैथल में छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले 3 अरेस्ट:  सोशल मीडिया पर संपर्क किया, गाड़ी में बैठाकर छेड़छाड़, जींद के रहने वाले – Kaithal News


कैथल पुलिस द्वारा पकड़े गए छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक।

कैथल में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर परेशान करने, फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकियां देने के मामले में सीआईए-1 तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

कैथल की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है, को नरवाना क्षेत्र निवासी अभिषेक ने मार्च 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर बहला-फुसलाना शुरू कर दिया।

छात्रा को मिलने के लिए मजबूर किया

आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे बातचीत की तथा बाद में अपने साथियों रोहित व अजय के साथ मिलकर उसे धमकियां देने लगा। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया तथा उसे मिलने के लिए मजबूर किया।

एक बार आरोपियों ने छात्रा बहाने से बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। इसके अलावा पीड़िता की फोटो कई लोगों को भेजकर बदनाम करने की भी कोशिश की गई।

कैथल पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

मोबाइल और गाड़ी जब्त की

छात्रा के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत तथा सिविल लाइन पुलिस के एसआई राजेश की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जिला जींद के गांव ब्राम्हण वाला भाणा निवासी अभिषेक, अजय व रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन व गाड़ी बरामद की गई।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *