मुख्य बातें

धमतरी में नागेश्वर मंदिर के पास जुआ खेलते 5 गिरफ्तार: आरोपियों से 1.68 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त – Dhamtari News

धमतरी में नागेश्वर मंदिर के पास जुआ खेलते 5 गिरफ्तार:  आरोपियों से 1.68 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सहित कुल 1 लाख 68 हजार 375 रुपये का सामान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हटकेशर वार्ड स्थित नागेश्वर तालाब के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से ‘काट-पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। दबिश के दौरान पांच जुआरी रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़े गए। उनके पास से 7,375 रुपए नकद, 4 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 1 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद की गई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1 लाख 68 हजार 375 रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उमेश बहीरानी (45 वर्ष, विवेकानंद नगर), रविकुमार यादव (40 वर्ष, हटकेशर दुर्गा मंदिर), इंदरचंद बंगानी (बठेना पारा), लक्ष्मण सागरवंशी (विवेकानंद नगर) और लीलाराम साहू (43 वर्ष, हटकेशर वार्ड) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *