मुख्य बातें

मैक्लॉडगंज में यूपी के युवक की मौत: वाटरफॉल के पास मिला शव, गोरखपुर से दोस्तों के साथ घूमने आया था – Dharamshala News




पर्यटन नगरी मैक्लॉडगंज में भागसू नाग वाटरफॉल के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राहुल (33) के रूप में हुई है। राहुल अपने दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आया था। जानकारी के अनुसार, राहुल अपने मित्रों के साथ मैक्लॉडगंज और भागसू नाग क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान वाटरफॉल के ऊपर बने ट्रैकिंग मार्ग के पास वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। उसके साथियों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मैक्लॉडगंज पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला स्थित जोनल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका प्राथमिक तौर पर युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है और उनके धर्मशाला पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मैक्लॉडगंज और भागसू नाग क्षेत्र देश-विदेश के पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *