मुख्य बातें

सीसामऊ पुलिस ने दीनू गैंग के मेंबर को किया गिरफ्तार: अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहा था, 25 हजार का इनाम था – Kanpur News

सीसामऊ पुलिस ने दीनू गैंग के मेंबर को किया गिरफ्तार:  अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहा था, 25 हजार का इनाम था – Kanpur News

सीसामऊ पुलिस ने दीनू उपाध्याय गैंग के मेंबर व 25 हजार के इनामी अतुल अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। गांधी नगर निवासी अभिषेक मिश्रा ने दीनू उपाध्याय, रवि पांडेय, अतुल अग्निहोत्री, जनार्दन पांडेय, रामचन्दर पासवान, नीरज दुबे समेत अन्य लोगों को अवैध वसूली का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित के अनुसार अक्टूबर 2024 में उन्होंने अपना पुश्तैनी मकान बेचने के लिए एग्रीमेंट किया था। जिसके बाद से आरोपी उन पर 10 लाख रुपये देने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने उनके जरिए मकान नहीं बिकने की बात की। बावजूद इसके आरोपी रुपये नहीं मिलने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में 25 हजार रुपए का इनामी आरोपी अतुल अग्निहोत्री फरार चल रहा था। आरोपी को दुर्गा देवी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी के आठ साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *