मुख्य बातें

जालोर की बेटी बनी अफसर, UPSC में 131वीं रैंक: पांचवें प्रयास में मिली सफलता, शहर में लोगों ने किया स्वागत – Jalore News

जालोर की बेटी बनी अफसर, UPSC में 131वीं रैंक:  पांचवें प्रयास में मिली सफलता, शहर में लोगों ने किया स्वागत – Jalore News


जालोर आने लोगों ने माला पहनाकर किया स्वागत।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में जालोर की डिंपल चौहान ने 131वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को जब डिंपल जालोर पहुंचीं तो शहरवासियों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किय

.

रविवार शाम करीब 5 बजे जालोर पहुंचने पर लोगों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए उनकी शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आशापूर्णा कॉलोनी पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर डिंपल का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पांचवें प्रयास में मिली सफलता

डिंपल चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में अपने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने 131वीं रैंक प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में चयन का सपना साकार किया।

शहर में जुलूस निकाला गया, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत।

जालोर में हुई प्रारंभिक पढ़ाई

डिंपल के पिता डॉ. रमेश चौहान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। चौहान परिवार मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है, लेकिन वर्ष 1990 से जालोर में ही निवास कर रहा है।

डॉ. चौहान ने बताया कि डिंपल की शुरुआती पढ़ाई आठवीं कक्षा तक जालोर में ही हुई। इसके बाद उन्होंने दसवीं की पढ़ाई उदयपुर से और बारहवीं कोटा से पूरी की।

IIT से की उच्च शिक्षा

पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही डिंपल ने आगे की पढ़ाई आईआईटी गुवाहाटी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

लगातार मेहनत और धैर्य के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल कर UPSC में 131वीं रैंक प्राप्त की।

यह खबर भी पढ़े…

जालोर की डिंपल की UPSC में 131वीं रैंक:5वें प्रयास में हुआ सिलेक्शन; दिल्ली में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर रहते हुए की तैयारी

संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की ओर से शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में डिंपल चौहान ने 131वीं रैंक हासिल की। डिपंल के चयन से जालोर में खुशी का माहौल है। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *