मुख्य बातें

शाजापुर में पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के बाद मनाई होली: लालघाटी और बेरछा थानों में रंग-गुलाल उड़ा, होली खेले रघुवीरा अवध में गीत पर थिरके – shajapur (MP) News

शाजापुर में पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के बाद मनाई होली:  लालघाटी और बेरछा थानों में रंग-गुलाल उड़ा, होली खेले रघुवीरा अवध में गीत पर थिरके – shajapur (MP) News

शाजापुर जिले में होली के त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सोमवार को होली मनाई। लालघाटी और बेरछा थाना परिसरों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे यानी की 3 घंटे तक रंग-गुलाल और संगीत के साथ उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। कुछ पुलिसकर्मी पानी से भी होली खेलते नजर आए, जिससे थाना परिसर का माहौल उत्सवपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि होली के मुख्य दिन उनकी ड्यूटी कानून व्यवस्था तय करने में लगी थी, जिसके कारण वे परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार नहीं मना सके। कर्तव्य के बाद मिले इस अवसर पर सभी साथियों ने मिलकर पर्व का आनंद लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इन गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं, गिले-शिकवे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। खइके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला, फिर तो ऐसा करे धमाल, सीधी कर दे सबकी चाल। होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे भीगे चुनर वाली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *