मुख्य बातें

सीजीएम कोर्ट से गायब डॉक्यूमेंट्स ‎कबाड़ी दुकान से बरामद‎: आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेज बेचकर नशे का इंजेक्शन खरीदा था; पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत – Samastipur News

सीजीएम कोर्ट से गायब डॉक्यूमेंट्स ‎कबाड़ी दुकान से बरामद‎:  आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेज बेचकर नशे का इंजेक्शन खरीदा था; पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत – Samastipur News

समस्तीपुर में सीजीएम कोर्ट से गायब दस्तावेज कबाड़ी दुकान में बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बहादुरपुर मोहल्ला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम सूरज कुमार है। पुलिस कस्टडी में अचानक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। चर्चा है कि युवक नशली दवाओं का आदी है। दस्तावेज बेचने से मिले पैसे से उसने शहर के एक दवा दुकान से नशीली सूई खरीदी और खुद अपने हाथ के नस में ले भी लिया। सुबह हाजत में नशीली सूई नहीं मिलने पर उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। चोरी के बाद कबाड़ दुकान पर पहुंचा जानकारी के मुताबिक रविवार को सूरज ठेला लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था। इसके बाद वो कोर्ट के अंदर प्रवेश कर गया। इस दौरान उसने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। दस्तावेज चोरी करने के बाद कबाड़ी दुकान पर ले गया और वहां पर बेच दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। चोरी की शिकायत मिलने के बाद‎ नगर पुलिस एक्टिव हो गई। ‎मामले की गंभीरता को देखते हुए‎ पुलिस ने देर रात संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बहादुरपुर‎ मोहल्ला स्थित एक कबाड़ी दुकान से गायब हुए दस्तावेज ‎बरामद हुए। उसी मोहल्ले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन अलग-अलग मामले दर्ज इस मामले में सीजीएम कोर्ट से जीआर लिपिक अश्वनी कुमार, एसीजीएम-1 कोर्ट से लिपिक पंकज कुमार और उत्पाद प्रथम कोर्ट से लिपिक माधव कुमार राय ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। आरोपी को नशे की लत है वहीं, अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टरों ने ऑफ कैमरा बताया कि युवक नशे का आदी है। उसके शरीर पर कई जगहों सूई लेने का निशान है। युवक के अनुसार दस्तावेज बेचने से मिले पैसे से उसने नशीली सूई खरीदी और उसे खुद ले लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *