मुख्य बातें

‘निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज समय-सीमा में पूरे हों’: डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कहा-विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया आकर्षक बनाएं – Bhopal News

‘निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज समय-सीमा में पूरे हों’:  डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कहा-विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया आकर्षक बनाएं – Bhopal News

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के काम समय-सीमा में पूरा करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। बैठक में स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन, मानव संसाधन की उपलब्धता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रदेश में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव जल्द तैयार किए जाएं और सभी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पीएससी की स्वीकृति के लिए भेजा जाए। उन्होंने विशेष रूप से बुधनी, छतरपुर और दमोह में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही इन कॉलेजों में शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने को कहा, ताकि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से आवश्यक अनुमति लेकर आगामी शैक्षणिक सत्र से इन कॉलेजों का संचालन शुरू किया जा सके। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को आकर्षक बनाने के निर्देश डिप्टी सीएम शुक्ल ने प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया और संबंधित प्रावधानों को अधिक आकर्षक बनाया जाए, ताकि योग्य और अनुभवी डॉक्टरों को नियुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। एएनएम भर्ती की काउंसलिंग जल्द पूरी करने के निर्देश बैठक में एएनएम भर्ती परीक्षा के रिक्त पदों को लेकर भी चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिक्त पदों की काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द पूरी कर उम्मीदवारों की पदस्थापना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। समय-सीमा में पूरे हों विकास कार्य डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अशोक बर्नवाल और आयुक्त धनराजू एस सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *