मुख्य बातें

टूरिस्ट सीजन खत्म होते ही एयरपोर्ट पर छाया सन्नाटा: 28 मार्च के बाद जैसलमेर की सभी फ्लाइट्स बंद – Jaipur News

टूरिस्ट सीजन खत्म होते ही एयरपोर्ट पर छाया सन्नाटा:  28 मार्च के बाद जैसलमेर की सभी फ्लाइट्स बंद – Jaipur News

राजस्थान में पर्यटन सीजन खत्म होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी पर भी असर दिखने लगा है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों के एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की संख्या घटने के साथ फ्लाइट ऑपरेशन भी कम किए जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर जैसलमेर एयरपोर्ट पर देखने को मिलेगा, जहां 28 मार्च के बाद सभी फ्लाइट्स बंद हो जाएंगी। दरअसल, 29 मार्च से एयरलाइंस का समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। इसके साथ ही जैसलमेर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी नियमित फ्लाइट बंद कर दी जाएंगी। फ्लाइट संचालन बंद होने के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट भी बंद रहेगा। पर्यटन सीजन के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है, इसलिए एयरलाइंस कंपनियां भी उड़ानों में कटौती करती हैं। अभी जैसलमेर एयरपोर्ट से कुल 6 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। इनमें दिल्ली के लिए 3 उड़ानें हैं, जबकि जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित की जा रही है। ये उड़ानें मुख्य रूप से पर्यटन सीजन को देखते हुए शुरू की जाती हैं, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद इनका संचालन रोक दिया जाता है। जैसलमेर के साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट और महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। इन दोनों एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई फ्लाइट्स समर शेड्यूल के तहत कम कर दी जाएंगी। पैसेंजर्स की संख्या कम होने के कारण एयरलाइंस कंपनियां फ्लाइट्स की संख्या घटा रही हैं। पर्यटन सीजन के दौरान जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। खासतौर पर सर्दियों में डेजर्ट टूरिज्म, हैरिटेज और सांस्कृतिक आयोजनों के कारण इन शहरों में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। लेकिन मार्च के आखिर तक तापमान बढ़ने के साथ पर्यटकों की संख्या तेजी से घट जाती है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार हर साल समर सीजन में फ्लाइट्स की संख्या कम हो जाती है, और सर्दियों में पर्यटन सीजन शुरू होने पर फिर से फ्लाइट ऑपरेशन बढ़ा दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार भी समर शेड्यूल लागू होने के साथ राजस्थान के इन पर्यटन शहरों के एयरपोर्ट पर सन्नाटा नजर आने लगेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *