मुख्य बातें

‘महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है’: कांग्रेस के गरीब-मध्यम वर्ग परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की डिमांड, 4 मांगें भी रखी – Patna News

‘महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है’:  कांग्रेस के गरीब-मध्यम वर्ग परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की डिमांड, 4 मांगें भी रखी – Patna News


पटना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने कहा कि आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर और प्रभावी कदम उठाने में पूरी तरह विफल रही है।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का आम नागरिक-किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियां-महंगाई की मार से सबसे अधिक प्रभावित हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि ने करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।

सरवत जहां फातिमा।

सरवत जहां फातिमा।

महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है

सरवत जहां फातिमा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, खाद्य तेल, दाल, सब्ज़ियों और अन्य रोज़मर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियां महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल साबित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल पर अत्यधिक कर वसूली तथा आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित करने में सरकार की निष्क्रियता के कारण जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। जब देश की जनता महंगाई से परेशान है, तब सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की डिमांड

प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सामने प्रमुख मांगें रखीं हैं। पहला पेट्रोल और डीज़ल पर लगाए गए अत्यधिक करों में तत्काल कटौती की जाए। दूसरा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर आम परिवारों को राहत दी जाए। तीसरा खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और प्रभावी नीति लागू की जाए। चौथा महंगाई से प्रभावित गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *