मुख्य बातें

मोगा आढ़ती एसोसिएशन का मांगों को लेकर प्रदर्शन: 250 कारोबारियों का दल मक्कू पहुंचा, संघर्ष को लेकर जताई एकजुटता – Moga News

मोगा आढ़ती एसोसिएशन का मांगों को लेकर प्रदर्शन:  250 कारोबारियों का दल मक्कू पहुंचा, संघर्ष को लेकर जताई एकजुटता – Moga News

फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू किए गए संघर्ष के तहत आज फिरोजपुर जिले की मक्कू मंडी में पंजाब भर के आढ़तियों का एक बड़ा एकत्र आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के लिए मोगा मंडी से भी बड़ी संख्या में आढ़ती और मंडी से जुड़े कारोबारी मक्कू के लिए रवाना हुए। मोगा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान समीर जैन, जनरल सेक्रेटरी राहुल गर्ग और खजांची हितेश गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 250 आढ़ती, अकाउंटेंट और चौधरी साहिबानों का एक बड़ा जत्था मोगा मंडी से मक्कू के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले मंडी में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा गया। मांगों को लेकर संघर्ष करने की कही बात इस अवसर पर प्रधान समीर जैन ने बताया कि फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब द्वारा अपनी जायज मांगों के लिए शुरू किया गया यह संघर्ष पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि फेडरेशन जहां भी संघर्ष करेगी, मोगा के आढ़ती पूरा समर्थन देंगे। सरकार से जल्द समाधान की मांग जैन ने आगे कहा कि आढ़तियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर मंडी कारोबार से जुड़े लोगों को राहत प्रदान की जाए। इस मौके पर मोगा मंडी के बड़ी संख्या में कारोबारी और आढ़ती मौजूद थे, जिन्होंने इस संघर्ष में एकजुट होकर भाग लेने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *