मुख्य बातें

धमतरी में तेज अंधड़ से 5 बिजली पोल क्षतिग्रस्त: सड़क पर गिरे खंभे, बिजली आपूर्ति बाधित, जनजीवन प्रभावित – Dhamtari News

धमतरी में तेज अंधड़ से 5 बिजली पोल क्षतिग्रस्त:  सड़क पर गिरे खंभे, बिजली आपूर्ति बाधित, जनजीवन प्रभावित – Dhamtari News

धमतरी में तेज अंधड़ और हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है। लोहरसी क्षेत्र में पांच बिजली के खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रोड पर तेज हवाओं के कारण कई बिजली के खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जबकि कुछ खंभे झुक गए। इससे कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारी क्षतिग्रस्त खंभों को हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं। सड़कों पर गिरे पेड़ यातायात बाधित हुई तेज अंधड़ के कारण शहर के कई जगहों पर पेड़ों की बड़ी डालियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। स्थानीय लोगों और नगर निगम की टीम ने मिलकर रास्तों को साफ किया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। किसानो को फसल खराब होने का डर गौरतलब है कि दो दिन पहले सोमवार को भी धमतरी में मौसम ने करवट ली थी। ओले गिरे , तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। किसानों को भी फसलों के नुकसान की आशंका सता रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *