मुख्य बातें

बस स्टैंड पर खड़ी 3 रोडवेज बसों में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण,फायर ब्रिगेड 4 गाडियों ने पाया आग पर काबू – Karnal News

बस स्टैंड पर खड़ी 3 रोडवेज बसों में भीषण आग:  शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण,फायर ब्रिगेड 4 गाडियों ने पाया आग पर काबू – Karnal News

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की तीन बसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीनों बसें चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, वहीं विभाग मामले की जांच कर रहा है। कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप
रोडवेज कर्मचारी राकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे स्टैंड पर खड़ी बसों में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग भड़क गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और तीनों बसों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। ड्यूटी के बावजूद सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जब बस स्टैंड पर चौबीस घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है, तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। ड्यूटी के बाद बसों में आग लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों की माने यदि समय रहते ध्यान दिया जाता तो नुकसान कम हो सकता था।
सुपरवाईजर सुशील कुमार शॉर्ट सर्किट की लग रही आशंका
रोडवेज सुपरवाईजर सुशील कुमार ने बताया कि रात को मैं ड्यूटी पर मौजूद था और अपने कमरे में था, एक कर्मचारी रात को कमरे में आया और बोला की बस में आग लगी हुई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और बस के पास जो अन्य गाड़ियां खड़ी थी उनको साइड करवाया। आग इतनी तेजी से फैली की तीन बसों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक लग रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट से ही बस में आग लगी है। फिलहाल विभाग द्वारा भी कारणों की जांच की जा रही है। बसों की कमी के बीच बढ़ी चिंता
बतादें कि करनाल रोडवेज की बेडे में मौजूद समय 120 बसे है। अभी भी करनाल में 40 से ज्यादा बसों की जरूरत है। ऐसे में तीन बसों का जलना परिवहन व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *